NewsFull
चुनाव/राजनीति

UP को योगी पसंद हैं, लगातार दूसरी बार बहुमत

  • लगातार दूसरी बार सत्ता में BJP की वापसी
  • BJPदूसरी बार जीती, लेकिन परफॉर्मेंस 2017 के मुकाबले खराब

यूपी विधानसभा चुनाव में एक बार मोदी-योगी की सुनामी चली। शानदार जीत के साथ प्रदेश में BJP लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। BJP की इस बंपर जीत का जश्न लखनऊ से दिल्ली तक मनाया गया।

BJP की जीत ऐतिहासिक थी तो जश्न भी उसी अंदाज में मना। शाम करीब साढ़े पांच बजे योगी लखनऊ पार्टी दफ्तर पहुंचे। गुलाल उड़ाकर होली खेली और बोले, “जब मोदी जैसा नेतृत्व हो तो ऐसा ही बहुमत मिलता है।’ प्रधानमंत्री मोदी जब शाम साढ़े सात बजे BJP मुख्यालय पहुंचे तो फूल बरसाए गए। माला पहनाई गई। मोदी बोले- BJP को चारों दिशाओं से आशीर्वाद मिल रहा है। यूपी से इतना प्यार मिला कि मैं अब यूपीवाला हो गया।

 

SP-RLD गठबंधन ने BJP के सामने कड़ी चुनौती जरूर पेश की लेकिन सत्ता से काफी दूर रह गया। BSP और कांग्रेस तो कहीं ठहर भी नहीं सके।  SP भले ही सत्ता में नहीं आई, लेकिन 75 से ज्यादा सीटों का फायदा उसे हो रहा है। BJP के डिप्टी सीएम केशव मौर्य और बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी जैसे धुरंधर भी हार गए।

BJP की बंपर जीत, लेकिन हार गए डिप्टी CM

Related posts

डिंपल को ‘महादेव’ जिताएंगे मैनपुरी!

newsfull

सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव, कई कांग्रेसी भी संक्रमित

newsfull

अखिलेश प्रसाद सिंह : मिट्टी, मानुष और मुद्दों के नेता

newsfull

Leave a Comment