-
सत्ता की रेस, दूर कैसे हो गए अखिलेश?
यूपी में अब नई सरकार के शपथग्रहण की तैयारियां तेज हैं। सबसे ज्याद सीटें अपने दम पर जीत कर BJP नंबर वन और SP दूसरे नंबर की पार्टी बनी है। अब समाजवादी पार्टी इस गुणा-गणित में लगी है कि उससे कहां चूक हुई जिससे उसे सत्ता तक पहुंचने का जादुई आंकड़ा नहीं मिल पाया।
-
5 लाख वोट और मिल जाते तो SP की सरकार कैसे बन जाती?
-
77 सीटों पर 200 से 13 हजार से हारी SP
वोटों की गणित को समझने और सीटवार आकलन से ये पता चलता है कि समाजवादी पार्टी 77 सीटें पर 200 से 13000 के अंतर से हारी है। इन सीटों को जीतने के लिए उसे 4,96,408 वोट की जरूरत थी। मतलब ये कि अगर SP को पांच लाख वोट और मिल जाते तो गठबंधन के सहारे वो 202 के आंकड़े तक पहुंच जाती और सरकार बना लेती।
समझिए वोटों का गणित
प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 202 सीटों की जरूरत होती है। BJP को 41.03 फीसदी यानी 3,80,51,721 वोट मिला। इन वोटों के सहारे वह 255 सीट पाने में कामयाब रही। SP को कुल वोट 32.06 फीसदी यानी 2,95,43,934 मिले। इससे सपा गठबंधन को 125 सीटें मिली। सत्ता तक पहुंचने के लिए उसे 77 सीटों की और जरूरत थी, लेकिन वहां तक नहीं पहुंच सकी। धामपुर, कुर्सी, बीसलपुर, नकुड़ व कटरा ऐसी सीटें हैं जिसे SP 200 से 400 वोटों के अंतर पर हार गई।
SP जहां 200 से 1000 के बीच हारी
विधानसभा सीट कितने वोटों से हार
- धामपुर 203
- कुर्सी 217
- बीसलपुर 307
- नकुड़ 315
- कटरा 357
- शाहगंज 719
- मुरादाबाद नगर 728
- सुल्तानपुर 1009
- मानिकपुर 1048
- छिबरामऊ 1111
वो सीटें जो 1000 से 5000 वोट से हारी
मड़ियाहूं, सीतापुर, बदलापुर, श्रावस्ती, औराई, सलोन, फूलपुर, बिंदकी, अलीगंज, इटावा, बहराइच, जलेसर, मधुबन, जलालाबाद, तिर्वा, भोगांव, मोहम्मदी हैं।
5000 से 10000 के बीच हार वाली सीटें
कोल, महमूदाबाद, मेंहदावल, खागा, बीकापुर, राबर्टसगंज, मिलक, कन्नौज, ज्ञानपुर, दुद्धी, शाहाबाद, गोंडा, नरैनी, मैनपुरी, पीलीभीत, देवबंद, रायबरेली, हस्तिनपुर, सहारनपुर नगर, मलिहाबाद, मेरठ दक्षिण, गोपामऊ, जौनपुर, सिकंदरराव, सांडी, नवाबगंज, चकिया, शाहजहांपुर, करछना, दातागंज, लंभुआ, ददरौला व सिधौली है।
10 हजार से 13 हजार से हार वाली सीटें
बिसवां, वाराणसी दक्षिण, बरेली कैंट, सैयदराजा, बलरामपुर, बदायूं, धनौरा, भोगनीपुर, पयागपुर, महोली, नानपारा, बारा, खलीलाबाद, धौलाना, अलीगढ़ व आयाशाह है।