NewsFull
विदेश

महलों की रानी है पुतिन की ‘लव चाइल्ड ‘

  • महलों की रानी है पुतिन की ‘सीक्रेट’ बेटी
  • 17 करोड़ रुपए के घर में लग्जरी जिंदगी
  • लुइजा की मां भी है देश की अरबपति 

रूसी राष्ट्रपति व्लामदिर पुतिन की सीक्रेट बेटी लुइजा रोजोवा टेकअवे ऑर्डर के जरिए एक आलीशान पैलेस में ट्रैक की गई हैं। सेंट पीटर्सबर्ग के सबसे महंगे अपार्टमेंट में लुइजा और मां स्वेतलाना क्रिवोनोगिख लग्जरी जिंदगी जी रही हैं। बताया जा रहा है कि पुतिन की कथित लव चाइल्ड और उनकी मां स्वेतलाना क्रिवोनोगिख 1.7 मिलियन पाउंड के एक पेंटहाउस में रह रही हैं। इस लोकेशन का पता उस वक्त चला जब फूड कूरियर डेटाबेस को हैक किया गया।

स्वेतलाना क्रिवोनोगिख और पुतिन की बेटी है लुइजा

लुइजा रोजोवा को एलिसावेट्टा क्रिवोनोगिख के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, रूसी राष्ट्रपति ने कभी भी इसे स्वीकार नहीं किया है कि उनकी प्रेमिका से कोई बेटी भी है। कुछ महीने पहले ही रूसी मीडिया में इस बेटी के बारे में काफी खबरें भी आईं थीं। कहा जाता है कि पुतिन का 45 साल की महिला स्वेतलाना क्रिवोनोगिख के साथ करीबी संबंध था। जिससे लुइजा रोजोवा का जन्म हुआ था। ब्रैडफोर्ड यूनिवर्सिटी के विजुअल कंप्यूटर एक्सपर्ट हसन उगेल ने दावा किया है कि लुइजा की शक्ल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से काफी ज्यादा मिलती है। हालांकि लुइजा इस दावे को पहले ही खारिज कर चुकी हैं। उन्होंने तब कहा था कि दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिनकी शक्ल पुतिन से मिलती है।

सफाईकर्मी से अरबपति बनीं स्वेतलाना

कभी सफाईकर्मी के तौर पर काम करने वाली स्वेतलाना (Svetlana Krivonogikh) आज अरबपति हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वेतलाना अब 700 करोड़ की मालकिन हैं। अरबपति स्वेतलाना बड़े रूसी बैंक की मालिकों और देश की सबसे धनी महिलाओं में से एक हैं। उनका खुद का नाइट क्लब है। हालांकि, उन्होंने कभी लुइजा के पिता के नाम पर कोई खुलासा नहीं किया है।

18वें जन्मदिन पर नाइटक्लब में की थी धमाकेदार पार्टी
साल 2021 में लुइजा रोजोवा अपने 18वें जन्मदिन पर मॉस्को के एक नाइटक्लब में दिखी थीं। उन्होंने डीजे बनकर अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन पर जमकर पार्टी की। इस खास पार्टी में कुछ चुनिंदा लोगों को ही आने की इजाजत दी गई थी, जिसमें उनके करीबी दोस्त ही शामिल थे। कड़ी सुरक्षा के बीच सरकारी कार से लुइजा को नाइटक्लब में लाया गया। यहां तक कि क्लब के मालिक को भी मालूम नहीं था कि देश के सबसे ताकतवर शख्स की बेटी क्लब में आने वाली है। उन्हें केवल इतना कहा गया था कि एक मशहूर हस्ती क्लब में परफॉर्म करने आ रही हैं। देर रात तक पार्टी के बाद लुइजा सरकारी कार से वापस चली गईं।

Related posts

किंग चार्ल्स III को कैंसर, शुरू हुआ इलाज

newsfull

मौलाना अजहरी की गिरफ्तारी- क्या बोले पाकिस्तानी?

newsfull

TikTok का जानलेवा craze: 11 साल के बच्चे की मौत

newsfull

Leave a Comment