बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2022 (Bihar Board 10th Result 2022) जारी कर दिया गया है। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के 16 लाख से अधिक छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। इस साल 79.88 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। बिहार बोर्ड ने एक बार फिर सबसे जल्द रिजल्ट जारी करने रिकॅार्ड बनाया है। इस बार 34 दिनों के अंदर ही 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। मैट्रिक रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2022) ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया गया है। रिजल्ट (BSEB 10th Result 2022) की घोषणा प्रेस कांफ्रेंस कर की गई। प्रेस कांफ्रेंस सभागार, शिक्षा विभाग, विकास भवन, पटना में आयोजित की गई। रिजल्ट घोषणा के दौरान बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद रहे। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहे। राज्य भर के 1,525 केंद्रों पर 17 से 24 फरवरी के बीच आयोजित दसवीं कक्षा की परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे।
बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 घोषित: 4 लाख से ज्यादा छात्रों की 1st डिवीजन