बॉलीवुड की फिल्मों के बायकॉट का दौर अभी थमा नहीं है। अब इस कड़ी में नया नाम फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का जुड़ गया है। ट्विटर पर #BoycottBramhashtra और #ब्रह्मास्त्र का बहिष्कार ट्रेंड कर रहा है। बीफ पर रणबीर के दिए विवादित बयान और फिल्म के एक सीन में रणबीर को मंदिर में चप्पल में दिखाने को लेकर हिन्दूवादी संगठन भड़क गए हैं।
सिद्ध हो गया कि भाजपा हिंदू विरोधी है।कोई भी हिंदू ब्रह्मास्त्र का बहिष्कार नहीं कर सकता।
रामायण में सर्वशक्तिमान होते हुए भी हनुमान जी ने ब्रह्मास्त्र का अपमान करने के बजाए उससे हार जाना स्वीकार कर लिया था,भाजपा हिंदू धर्म से नफरत करती है इसलिए ब्रह्मास्त्र का अपमान कर रही है। pic.twitter.com/BExbKESYYe
— KK Mishra (@KKMishraINC) September 7, 2022
हिन्दूवादी नेता ने अभिनेता रणबीर कपूर और निर्माता करण जौहर के बयानों पर विरोध जताते हुए फिल्म ब्रह्मास्त्र का विरोध करने का ऐलान किया है। आगरा के एक हिन्दूवादी नेता ने चेतावनी दी है कि ब्रह्मास्त्र फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में आने वालों का मुंह काला करेंगे।
अभिनेता और निर्माता के बयानों से नाराज
राष्ट्रीय हिन्दू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने वीडियो जारी किया है। उन्होंने अभिनेता रणबीर कपूर और निर्माता करण जौहर के बयानों पर आपत्ति जताते हुए फिल्म ब्रह्मास्त्र का विरोध करने का ऐलान किया है। गोविंद पाराशर ने कहा कि रणबीर कपूर कहते हैं उन्हें बीफ (गोमांस) पसंद है। गाय हमारी माता है। गोमांस खाने वाले की फिल्म का हम विरोध करते हैं।
फिल्म का बायकॉट करने का किया ऐलान
हिन्दूवादी नेता ने कहा कि फिल्म निर्माता करण जौहर ने कहा था कि उनकी फिल्म हिट हुई तो वो पाकिस्तान को 51 करोड़ रुपए देंगे। आलिया भट्ट कहती हैं कि उन्हें पाकिस्तान पसंद है। ऐसे में हम इस फिल्म को क्यों देखें ? गोविंद पाराशर ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि जो भी इस फिल्म को देखने के लिए जाएगा, उसका मुंह काला किया जाएगा। हम इस फिल्म का बायकॉट करते हैं।
‘ब्रह्मास्त्र’ की एडवांस बुकिंग ने तोड़े कई रिकॉर्ड
रणबीर- आलिया स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को अपनी ग्रैंड ओपनिंग के लिए तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 2 सितंबर से शुरू हो गई थी। मेकर्स के लिए बड़ी की खुशी की बात है कि ब्रह्मास्त्र इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग कर सकती है। दरअसल, फिल्म के फर्स्ट डे शो के 3 नेशनल चेन में अब तक कुल 1.5 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बिक चुके हैं। पहले दिन के साथ ब्रह्मास्त्र की वीकेंड टिकट भी तेजी से बिक रही हैं। अभी तक वीकेंड के लिए फिल्म के 2 लाख टिकट एडवांस में बिक चुके हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
बायकॉट ट्रेंड पर स्वरा भास्कर का रिएक्शन
स्वरा भास्कर (Swara Bhasker on Boycott) ने लिखा, ये धंधा हो चुका है। ‘बॉयकॉट बॉलीवुड’ का कामयाब धंधा है ये सब। बता दें स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जहां चार यार को लेकर चर्चा में हैं। हाल में ही इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसकी कहानी दर्शकों को काफी प्रभावशाली लगी थी।