- थर्ड टर्म के लिए PM मोदी का टारगेट सेट
- ‘NDA अबकी बार 400 पार, BJP 370 सीट’
- PM मोदी ने बताया देश का मूड- ‘अबकी बार 400 पार’
- ‘100-125 दिन बाद पूरा देश कहेगा कि अबकी बार मोदी सरकार’
PM Modi Speech: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने पूरा भरोसा जताया कि लोकसभा चुनाव 2024 (2024 parliamentary Elections) में BJP को 370 सीटें और NDA को 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।
“मैं कभी भी आंकड़ों के चक्कर में नहीं पड़ता , लेकिन जो देश का मूड दिख रहा उसे देखकर लगता है कि NDA 400 पार और BJP को 370 सीट”
400 सीटों का टारगेट सेट किए जाने वाला पीएम मोदी का ये बयान बेहद चर्चा में है। उनकी तरफ से ऐसा टारगेट सेट किया गया है, जो हर मायने में महत्वकांक्षी है। अभी तक आजाद भारत में सिर्फ राजीव गांधी की सरकार को ही 400 पार सीटें मिली थीं। अब पीएम मोदी ने हुंकार भर दी है कि ये देश NDA को 400 पार लेकर जा रहा है, वहीं अकेले BJP को ही 370 सीटें मिलेंगी।
PM Modi ने गिनाईं कार्यकाल की उपलब्धियां
पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि देश में एक ऐसे मंदिर का निर्माण हुआ जो भारत सालों- साल तक देश की महान परंपरा को ऊर्जा देता रहेगा। हमारी सरकार की तीसरा कार्यकाल ज्यादा दूर नहीं है। बस 100-125 दिन बाद फिर से एक बार पूरा देश यही कहेगा कि अबकी बार मोदी सरकार। हमारा तीसरा कार्यकाल अगले 1000 सालों के लिए मजबूत नींव रखने का काम करेगा।
इसीलिए आज पूरा देश कह रहा है… pic.twitter.com/9hKKhCueXC
— Narendra Modi (@narendramodi) February 5, 2024
कांग्रेस पर PM Modi का तीखा हमला
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए पीएम मोदी कहा कि विपक्षी दल के सदस्यों के बयानों से उनको विश्वास हो गया है कि उसने अर्से तक विपक्ष में बैठने का संकल्प ले लिया है। हमने गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाए। शहरी गरीबों के लिए 80 लाख पक्के मकान बने। कांग्रेस की रफ्तार से ये घर बने होते तो 100 साल लगते इतना काम करने में। 5 पीढ़ियां गुजर जातीं। 10 साल में 40 हजार किलोमीटर रेलवे ट्रैक का इलेक्ट्रीकरण हुआ। कांग्रेस को 80 साल लगते, 4 पीढ़िया गुजर जातीं। 4 करोड़ गैस कनेक्शन दिए। कांग्रेस को 60 साल लगते, 3 पीढ़ियां गुजर जाती।
आज देश में विपक्ष की जो हालत है, उसके लिए सबसे ज्यादा दोषी कांग्रेस पार्टी है। pic.twitter.com/KXPvrWeQDq
— Narendra Modi (@narendramodi) February 5, 2024
मोदी बोले- कांग्रेस के लोग 2014 में कहते थे, 2044 तक दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेंगे। ये लोग सपना देखने की भी हिम्मत नहीं जुटा पाए। मैं विश्वास दिलाता हूं। 30 साल नहीं लगेंगे। मोदी की गारंटी है, मेरे तीसरे कार्यकाल में देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी। आपको अगर 11 वें नंबर पर पहुंचने की खुशी है, तो पांचवे पर पहुंचने की भी खुशी होनी चाहिए। ये देश की उपलब्धि है।
हमारे तीसरे टर्म में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा, ये मोदी की गारंटी है। pic.twitter.com/VzQF0Fd33o
— Narendra Modi (@narendramodi) February 5, 2024