NewsFull
HeadLinesMedia News

Media News: NDTV से मारिया शकील का सफर ख़त्म, इस बड़े चैनल को ज्वाइन करेंगी!

सीनियर न्यूज़ एंकर मारिया शकील ने NDTV में अपनी पारी को विराम दे दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मारिया जल्द ही इंडिया टुडे ग्रुप ज्वाइन करने वाली हैं।


आपको बता दें मारिया शकील अपनी बेहतरीन पेशकश, शानदार आवाज़ और अनोखी शैली के लिए पहचानी जाती हैं। मारिया ने अगस्त 2023 में ‘एनडीटीवी’ समूह के अंग्रेजी न्यूज चैनल NDTV 24×7 में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर (नेशनल अफेयर्स) जॉइन किया था।
बता दें कि ‘एनडीटीवी’ से पहले वह करीब 18 साल तक CNN-News18 से जुड़ी रहीं और वहां सीनियर पॉलिटिकल एडिटर एवं स्पेशल ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी संभाली। 2005 में वहीं से करियर की शुरुआत करते हुए उन्होंने देश की बड़ी राजनीतिक घटनाओं की फ्रंटलाइन कवरेज की और तमाम दिग्गज नेताओं के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए। 

पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए मारिया शकील को ‘रामनाथ गोयनका’ अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

वर्ष 2016 में वह शेवेनिंग साउथ एशिया जर्नलिज्म फेलोशिप भी जीत चुकी हैं।  मूल रूप से बिहार की रहने वाली मारिया शकील ने दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

 

Related posts

अस्पतालों में + चिन्ह क्यों होता है? इसका मतलब क्या होता है?

newsfull

आयशा टाकिया ने धर्म परिवर्तन कर निकाह क्यों किया..वजह जान लीजिए

newsfull

क्या ब्राह्मण थे असदुद्दीन ओवैसी के पूर्वज?

newsfull

Leave a Comment