NewsFull
Archive

इतिहास के झरोखे से..7 मार्च की तारीख

7th March in History
वैसे तो हर बीती घटना अपने आप में इतिहास ही होती है, लेकिन हम आपको आज के दिन यानी 7 मार्च को घटित उन घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आप सबको जानने की जरूरत है।
साल 1854 में आज ही के दिन चार्ल्‍स मिलर ने सिलाई मशीन के लिए पेटेंट (Patent) हासिल किया था।

जी हां ये वही सिलाई मशीन है, जिसने न जाने कितने लोगों को आत्म निर्भर बनाया।

साल 1875 में आज ही के दिन अलेक्‍जेंडर ग्राहम बेल ने टेलीग्राफ का आविष्‍कार किया था।

 

• साल 1869 ईस्वी में 70 साल की गोल्डा मेयर को इजरायल ने पहली महिला प्रधानमंत्री चुना था।

गोल्डा मेयर : इजरायल की पहली महिला PM

• साल 2009 में आज ही के दिन NASA ने ब्रह्मांड में पृथ्वी जैसे ग्रह और उनपर जीवन को तलाशने के लिए केप कनावेरल से केप्लर नाम की एक दूरबीन को अंतरिक्ष में छोड़ा था।

वहीं अगर महत्वपूर्ण शख्सियतों के जन्मदिन की बात करें तो-

  • सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ का जन्म
    साल 1911 में आज ही के दिन प्रसिद्ध हिन्दी लेखक सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ का जन्म हुआ।
  • अनुपम खेर का आज जन्मदिन
  • मशहूर अभिनेता अनुपम खेर का आज जन्मदिन है। साल 1955 में आज ही के दिन हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर का जन्म हुआ था।
  • ग़ुलाम नबी आज़ाद का जन्म
  • साल 1949 में आज ही के दिन वरिष्ठ कांग्रेस नेता, यूपीए सरकार में कई पदों पर रह चुके ग़ुलाम नबी आज़ाद का जन्म हुआ था.

Related posts

यूक्रेन में क्लस्टर बम अटैक, 47 मरे

newsfull

ममता ने BJP की तुलना गिद्धों से की, BJP ने भी किया पलटवार

newsfull

बेनजीर की बेटी पर ड्रोन से अटैक?

newsfull

Leave a Comment