- लगातार दूसरी बार सत्ता में BJP की वापसी
- BJPदूसरी बार जीती, लेकिन परफॉर्मेंस 2017 के मुकाबले खराब
यूपी विधानसभा चुनाव में एक बार मोदी-योगी की सुनामी चली। शानदार जीत के साथ प्रदेश में BJP लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। BJP की इस बंपर जीत का जश्न लखनऊ से दिल्ली तक मनाया गया।
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 में प्रचंड विजय की प्रतिबद्ध, कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।
यह विजय 'सेवा ही संगठन' की भावना को आत्मसात कर आपके द्वारा की गई अविराम जनसेवा का प्रतिफल है।
आपको कोटिशः धन्यवाद! pic.twitter.com/cEP4JMB3uw
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 10, 2022
BJP की जीत ऐतिहासिक थी तो जश्न भी उसी अंदाज में मना। शाम करीब साढ़े पांच बजे योगी लखनऊ पार्टी दफ्तर पहुंचे। गुलाल उड़ाकर होली खेली और बोले, “जब मोदी जैसा नेतृत्व हो तो ऐसा ही बहुमत मिलता है।’ प्रधानमंत्री मोदी जब शाम साढ़े सात बजे BJP मुख्यालय पहुंचे तो फूल बरसाए गए। माला पहनाई गई। मोदी बोले- BJP को चारों दिशाओं से आशीर्वाद मिल रहा है। यूपी से इतना प्यार मिला कि मैं अब यूपीवाला हो गया।
यूपी में BJP की जीत का जश्न pic.twitter.com/srKU69OifX
— Newsfull.in (@NewsfullI) March 10, 2022
SP-RLD गठबंधन ने BJP के सामने कड़ी चुनौती जरूर पेश की लेकिन सत्ता से काफी दूर रह गया। BSP और कांग्रेस तो कहीं ठहर भी नहीं सके। SP भले ही सत्ता में नहीं आई, लेकिन 75 से ज्यादा सीटों का फायदा उसे हो रहा है। BJP के डिप्टी सीएम केशव मौर्य और बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी जैसे धुरंधर भी हार गए।