NewsFull
चुनाव/राजनीतिदेश

5 लाख वोट और मिल जाते तो अखिलेश CM बन जाते

  • सत्ता की रेस, दूर कैसे हो गए अखिलेश?

यूपी में अब नई सरकार के शपथग्रहण की तैयारियां तेज हैं। सबसे ज्याद सीटें अपने दम पर जीत कर BJP  नंबर वन और SP दूसरे नंबर की पार्टी बनी है। अब समाजवादी पार्टी इस गुणा-गणित में लगी है कि उससे कहां चूक हुई जिससे उसे सत्ता तक पहुंचने का जादुई आंकड़ा नहीं मिल पाया।

  • 5 लाख वोट और मिल जाते तो SP की सरकार कैसे बन जाती?

  • 77 सीटों पर 200 से 13 हजार से हारी SP

वोटों की गणित को समझने और सीटवार आकलन से ये पता चलता है कि समाजवादी पार्टी 77 सीटें पर 200 से 13000 के अंतर से हारी है। इन सीटों को जीतने के लिए उसे 4,96,408 वोट की जरूरत थी। मतलब ये कि अगर SP को पांच लाख वोट और मिल जाते तो गठबंधन के सहारे वो 202 के आंकड़े तक पहुंच जाती और सरकार बना लेती।

समझिए वोटों का गणित

प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 202 सीटों की जरूरत होती है। BJP को 41.03 फीसदी यानी 3,80,51,721 वोट मिला। इन वोटों के सहारे वह 255 सीट पाने में कामयाब रही। SP को कुल वोट 32.06 फीसदी यानी 2,95,43,934 मिले। इससे सपा गठबंधन को 125 सीटें मिली। सत्ता तक पहुंचने के लिए उसे 77 सीटों की और जरूरत थी, लेकिन वहां तक नहीं पहुंच सकी। धामपुर, कुर्सी, बीसलपुर, नकुड़ व कटरा ऐसी सीटें हैं जिसे SP 200 से 400 वोटों के अंतर पर हार गई।

SP जहां 200 से 1000 के बीच हारी

विधानसभा सीट                 कितने वोटों से हार

  • धामपुर                                   203
  • कुर्सी                                      217
  • बीसलपुर                                307
  • नकुड़                                     315
  • कटरा                                     357
  • शाहगंज                                  719
  • मुरादाबाद नगर                      728
  • सुल्तानपुर                               1009
  • मानिकपुर                                1048
  • छिबरामऊ                                1111

वो सीटें जो 1000 से 5000 वोट से हारी

मड़ियाहूं, सीतापुर, बदलापुर, श्रावस्ती, औराई, सलोन, फूलपुर, बिंदकी, अलीगंज, इटावा, बहराइच, जलेसर, मधुबन, जलालाबाद, तिर्वा, भोगांव, मोहम्मदी हैं।

Related posts

बिहार पुलिस का मीडिया सेंटर, क्रिमिनल्स के लिए बड़ा डेंजर!

newsfull

डिंपल को ‘महादेव’ जिताएंगे मैनपुरी!

newsfull

भारी कर्ज में MP सरकार, पर मंत्रियों को चाहिए नई कार

newsfull

Leave a Comment