NewsFull
करियर

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी, 79.88 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2022 (Bihar Board 10th Result 2022) जारी कर दिया गया है। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के 16 लाख से अधिक छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। इस साल 79.88 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। बिहार बोर्ड ने एक बार फिर सबसे जल्द रिजल्ट जारी करने रिकॅार्ड बनाया है। इस बार 34 दिनों के अंदर ही 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। मैट्रिक रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2022) ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया गया है। रिजल्ट (BSEB 10th Result 2022) की घोषणा प्रेस कांफ्रेंस कर की गई। प्रेस कांफ्रेंस सभागार, शिक्षा विभाग, विकास भवन, पटना में आयोजित की गई। रिजल्ट घोषणा के दौरान बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद रहे। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहे। राज्य भर के 1,525 केंद्रों पर 17 से 24 फरवरी के बीच आयोजित दसवीं कक्षा की परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे।

बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 घोषित: 4 लाख से ज्यादा छात्रों की 1st डिवीजन

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 में कुल 4,24,597 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन में, 5,10,411 छात्रों ने सेकेंड डिवीजन में और 3,47,637 छात्रों ने थर्ड डिवीजन में मैट्रिक परीक्षा पास की है। कुल 8 छात्रों ने रैंक 1 से रैंक 5 हासिल की है। जबकि 39 छात्रों ने रैंक 06 से 10 हासिल की है।
रैंक 1 – रामायणी राय – 487 अंक
रैंक 2 – सानिया कुमारी – 486 अंक
 रैंक 2 – विवेक कुमार ठाकुर – 486 अंक
रैंक 3 – प्रज्ञा कुमारी – 485 अंक,
रैंक 4 – निर्जला कुमारी – 484 अंक
रैंक 5 – अनुराग कुमार – 483

Related posts

पुणे के कुमार क्लासेज के नाम एक और उपलब्धि, PVPIT ने किया सम्मानित

newsfull

Pride of Pune बन गया कुमार क्लासेज

newsfull

CBSE 12th Pune Topper: कुमार क्लासेज का छात्र बना कॉलेज का टॉप स्कोरर

newsfull

Leave a Comment