NewsFull
देशविदेश

औकात में आया अमेरिका, लगा भारत को धमकाने

रूस से दोस्ती निभाने पर बौखलाया अमेरिका

डिप्टी NSA ने कहा- चीन ने LAC पर हमला बोला तो रूस नहीं आएगा बचाने

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग में कई देश अब भारत की ओर देख रहे हैं। इस बीच अमेरिका के डिप्टी एनएसए दलीप सिंह ने भारत को धमकाने वाले अंदाज में बयान दिए हैं। अमेरिका के डिप्टी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह ने एक निजी टीवी चैनल के साथ बातचीत के दौरान यूक्रेन युद्ध से भारत-अमेरिकी रिश्तों में आए बदलाव से जुड़े सवाल का जवाब देते ये बात हुए कही। दरअसल, अमेरिका हर हाल में भारत को रूस से सामानों की खरीद को रोकना चाहता है। इसलिए अमेरिका के डिप्टी NSA दलीप सिंह ( Daleep Singh) ने चेतावनी देते हुए कहा है कि भारत को ये नहीं समझना चाहिए कि अगर चीन एलएसी ( Line of Actual Control) का उल्लंघन करता है तो रूस भारत का साथ देगा। उन्होंने कहा कि रूस का अब चीन के साथ अटूट साझेदारी या अटूट दोस्त की तरह है। दलीप सिंह का इशारा था कि अगर चीन भारत पर हमला करता है तो भारत को ये नहीं समझना चाहिए कि उसका पुराना मित्र रूस उसका साथ देगा क्योंकि रूस अब चीन का असीमित साझीदार हो गया है।

दलीप सिंह ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक साझेदारी समेत तमाम क्षेत्रों में गहरे रिश्तों और भविष्य की संभावनाओं का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक साझेदारी, रूस और भारत के बीच व्यापारिक साझेदारी की तुलना में दस गुनी से ज़्यादा बड़ी है। इसके साथ ही सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में स्थितियां बदल रही हैं।

  • रूस पर लगाए गए प्रतिबंध का नहीं दिख रहा खास असर
  • रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी पहुंचे भारत के दौरे पर

इस बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव दो दिन के आधिकारिक दौरे पर आज दिल्ली पहुंच चुके हैं। भारत के लिए यह दौरा काफी अहम है, क्योंकि यूक्रेन मुद्दे पर भारत के साथ के लिए अमेरिका के डिप्टी NSA दलीप सिंह दो दिन के भारत दौरे पर हैं। इस बीच, ब्रिटेन की विदेश सचिव एलिजाबेथ ट्रस भी गुरुवार को एक दिन के भारत दौरे पर आ रही हैं। ट्रस दिल्ली में शाम 5 बजे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात करेंगी।

वहीं, लावरोव के दिल्ली दौरे को लेकर अमेरिका और आस्ट्रेलिया ने भारत की आलोचना की है। दोनों देशों का कहना है कि इस दौरे से अमेरिका और उसके सहयोगियों की ओर से रूस पर लगाए गए प्रतिबंध कमजोर होंगे। ये उभरते सिक्योरिटी पार्टनर्स के बीच एक गहरी खाई की तरह होगा।

ये भी पढ़ें–

साइबर अटैक से यूक्रेन को शिकस्त देगा रूस- ब्रिटेन का दावा

अमेरिका के डिप्टी एनएसए दलीप सिंह जिन्हें रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का मास्टर माइंड माना जा रहा है। दलीप सिंह ने कहा, “सुरक्षा के मामले में भी समय बदल गया है। चीन और रूस ने नो-लिमिट्स पार्टनरशिप  (no limits partnership) यानी सीमा-विहीन साझेदारी का ऐलान किया है। चीन ने कहा है कि रूस उसका सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है और इस साझेदारी में रूस जैसे-जैसे एक जूनियर पार्टनर की जगह लेता जाएगा, वैसे-वैसे रूस पर चीन का दबाव बढ़ता जाएगा, और इसके साथ ही ये स्थिति भारत के रणनीतिक रुख के लिए प्रतिकूल होती जाएगी। क्या कोई ये सोचता है कि अगर चीन एलएसी का उल्लंघन करता है तो रूस भारत की मदद के लिए आगे आएगा? मुझे ऐसा नहीं लगता है।”

भारत जैसे मित्र देशों के साथ लाल निशान नहीं

दलीप सिंह जब पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे  उस समय काफी उखड़े हुए दिख रहे थे। उन्होंने उन देशों को भी चेतावनी दी जो अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को बायपास कर रूस से सस्ती दर पर सामान खरीदना चाहता है। हालांकि दलीप सिंह ने ये भी कहा कि भारत जैसे दोस्तों के साथ वो कोई लाल निशान निर्धारित नहीं करना चाहते हैं। इसलिए नई दिल्ली में उनके साथ बातचीत वैश्विक शांति और सुरक्षा की मूल भावना को ध्यान में रखकर ही होगाी।

रूस पर ऊर्जा की निर्भरता कम करेंगे

दलीप सिंह से जब पूछा गया कि रूस ने भारत को जो सस्ते तेल खरीदने का ऑफर दिया है, उसे आप किस तरह देखते हैं, तो उन्होंने कहा, मैं भारत द्वारा रूस से ऐसी किसी भी चीज की खरीद को देखना नहीं चाहते हैं जो अमेरिका या वैश्विक समुदाय द्वारा प्रतिबंधित है। इन चीजों की खरीद में मैं किसी प्रकार की तेजी देखना नहीं चाहते हैं। सिंह से एक पत्रकार ने पूछा कि यूएस फाइनेंशियल सिस्टम में एनर्जी से संबंधित पेमेंट को छूट दिया गया और रूस से ऊर्जा आयात पर भी प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। इस पर दलीप सिंह ने कहा, अमेरिका और यूरोपीय सहयोगी देश रूस जैसे देशों पर ऊर्जा की निर्भरता में कमी लाने पर सहमति व्यक्त किया है।

महलों की रानी है पुतिन की ‘लव चाइल्ड ‘

Related posts

पुतिन का बाहुबली, जमीन से 100 फीट ऊपर जाकर करता है हमला

newsfull

डिंपल को ‘महादेव’ जिताएंगे मैनपुरी!

newsfull

5 लाख वोट और मिल जाते तो अखिलेश CM बन जाते

newsfull

Leave a Comment