NewsFull
चुनाव/राजनीतिदेश

फुल मूड में दिखे PM मोदी: राहुल को ‘रिलॉन्च वाला प्रोडक्ट’ बताया?

  • PM Modi ने राहुल को जमकर सुनाया
  • बिना नाम लिए राहुल गांधी को बताया ‘प्रोडक्ट’
  • परिवारवाद में कांग्रेस बर्बाद- PM मोदी
  • कांग्रेस में एक कैंसल कल्चर पैदा हो गया है- पीएम मोदी

PM Modi Lok Sabha Latest Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए विपक्ष पर करारा अटैक करने के फुल मूड में दिखे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने परिवारवाद समेत अलग-अलग मुद्दों पर कांग्रेस को जमकर घेरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे तीखा हमला मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर किया। अपने भाषण में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी से लेकर राहुल गांधी तक को निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि ‘एक ही प्रोडक्ट बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान पर ताला लगने की नौबत आ गई है।’

परिवारवाद का खामियाजा कांग्रेस ने भुगता- PM मोदी

बिना नाम लिए राहुल गांधी को बताया ‘प्रोडक्ट’
पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का नाम लिए बिना गांधी परिवार पर हमला किया। उन्होंने कहा “एक ही प्रोडक्ट बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान पर ताला लगने की नौबत आ गई है। और ये दुकान हम नहीं कह रहे। आप लोग ही कहते हैं कि दुकान खोली है। “

कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप
गांधी परिवार का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने उन पर परिवारवादी राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा “कांग्रेस का विश्वास हमेशा एक परिवार पर रहा है। एक परिवार के आगे न कुछ सोच सकते हैं और न ही कुछ देख सकते हैं। कांग्रेस की जो मानसिकता है, जिसका देश को बहुत नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने देश के सामर्थ्य पर कभी विश्वास नहीं किया, वो अपने आप को शासक मानते रहे और जनता-जनार्दन को कमतर आंकते गए।” 

PM ने कहा- देश के साथ-साथ कांग्रेस भी परिवारवाद का खामियाजा भुगत रही है। हालत देखिए (मल्लिकार्जुन) खड़गे जी इस सदन से उस सदन (राज्यसभा) में शिफ्ट हो गए। गुलाम नबी जी पार्टी से ही शिफ्ट कर गए। वो सब परिवारवाद के शिकार हो गए। ऐसा एक ही प्रोडक्ट को लॉन्च करने के चक्कर में दुकान को ताला लगने की नौबत आ गई।

 

पीएम मोदी का नेहरू पर निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने दोनों पूर्व प्रधानमंत्रियों के भाषण के चुनिंदा अंश पढ़े। पीएम मोदी नेअपने संबोधन के दौरान कहा- ‘ये नेहरू (Nehru) जी की सोच थी कि भारतीय धीमे (Slow) काम करने वाले होते हैं।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर का ज़िक्र करते हुए भी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “इसी सदन में अगर कश्मीर की बात होती थी तो हमेशा चिंता का स्वर निकलता था, आज जम्मू कश्मीर में अभूतपूर्व विकास की चर्चा होती है। गर्व के साथ होती है। पर्यटन लगातार बढ़ रहा है। 370 को लेकर कैसे हौवा बनाकर रखा था।”

पीएम मोदी ने कहा, “ये समस्या किसकी देन थी? किसने देश के माथे पर मारा था? किसने भारत के संविधान के अंदर इस प्रकार की दरार करके रखी हुई थी? अगर नेहरू जी का नाम लेते हैं तो उनको (कांग्रेस को) बुरा लगता है। लेकिन कश्मीर को जो समस्याएं झेलनी पड़ीं उसके मूल में उनकी ये सोच थी, और उसी परिणाम देश को भुगतना पड़ रहा है। जम्मू कश्मीर के लोगों को, देश के लोगों का नेहरू जी की गलतियों की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है।”

इंदिरा को लेकर क्या कहा?
पीएम मोदी ने लोकसभा में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) का पुराना बयान पढ़ते हुए कहा- “इंदिरा जी की सोच भी, उससे ज़्यादा अलग नहीं थी। इंदिरा जी ने जो लाल किले से 15 अगस्त को कहा था- दुर्भाग्यवश हमारी आदत ये है जो कोई शुभकाम पूरा होने को होता है तो हम आत्मतुष्टि की भावना से ग्रस्त हो जाते हैं और जब कोई कठिनाई आ जाती है तब हम नाउम्मीद हो जाते हैं। कभी कभी तो ऐसा लगने लगता है कि पूरे राष्ट्र ने ही पराजय भावना को अपना लिया है।”
उन्होंने कहा, “इंदिरा जी भले ही देश के लोगों का आकलन सही नहीं कर पाईं लेकिन कांग्रेस का एकदम सटीक आकलन उन्होंने किया था.कांग्रेस के शाही परिवार के लोग मेरे देश के लोगों को ऐसा ही समझते थे.” ‘आज कांग्रेस के लोगों को देखकर ऐसा लगता है कि इंदिरा जी देश की जनता का सही आकलन नहीं कर पाईं लेकिन कांग्रेस का बिल्कुल सही आकलन किया…।’

कांग्रेस में एक कैंसल कल्चर पैदा हो गया है- पीएम मोदी
कांग्रेस में एक कैंसल कल्चर पैदा हो गया है। कुछ भी हो कैंसल। ऐसे कैंसल कल्चर में कांग्रेस फंस गई है। हम कहते हैं मेक इन इंडिया। कांग्रेस कहती है-कैंसल। हम कहते हैं आत्मनिर्भर भारत। कांग्रेस कहती है- कैंसल। हम कहते हैं वोकल फॉर लोकल। कांग्रेस कहती है-कैंसल। हम करते हैं वंदे भारत ट्रेन। कांग्रेस कहती है-कैंसल। हम कहते हैं कांग्रेस की नई ईमारत। कांग्रेस कहती है-कैंसल। इतनी नफरत कब तक पाले रहोगे।

​देश को एक अच्छे विपक्ष की जरूरत है- पीएम मोदी​

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रही। कांग्रेस को एक अच्छा विपक्ष बनने का अवसर मिला। 10 साल में कई मौके मिले होंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा किया नहीं। न खुद ऐसा किया, न दूसरे उत्साही युवा सांसदों को ऐसा करने दिया। यंग जनरेशन को इसलिए मौका नहीं दिया कि किसी और का चेहरा न दब जाए।

पीएम मोदीने कहा, मैंने हमेशा कहा है कि देश को एक अच्छे विपक्ष की जरूरत है। मैं देख रहा हूं कि बहुत लोग चुनाव लड़ने का हौसला भी खो चुके हैं। मैंने सुना है बहुत लोग सीट बदलने की फिराक में हैं। बहुत लोग लोकसभा के बदले अब राज्य सभा में जाना चाहते हैं। वे विपक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे। मैंने हमेशा कहा है कि देश को एक अच्छे विपक्ष की जरुरत है।

INDI अलायंस पर तंज: ‘अलायंस का ही अलाइनमेंट बिगड़ गया’

मोदी ने इशारों-इशारों में राहुल गांधी के बहाने 28 दलों के विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर भी तंज किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने नया-नया मोटर मैकेनिक का काम सीखा है। इसलिए अलाइनमेंट क्या होता है, उसका ज्ञान तो हो गया होगा। लेकिन मैं देख रहा हूं कि अलायंस का ही अलाइंनमेंट बिगड़ गया है। इस तरह से पीएम मोदी इंडिया अलायंस का बिना लिए अटैक किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के सामर्थ्य पर कभी विश्वास नहीं किया। वे अपने आप को शासक मानते रहे और जनता को कमतर आंकते रहे।

पहले-दूसरे टर्म की उपलब्धियां गिनाईं, तीसरे का खाका खींचा

मोदी ने कहा कि पहले कार्यकाल में कांग्रेस के गड्ढे भरे। दूसरे में नए भारत की नींव रखी तीसरे में भारत का नवनिर्माण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिन उपलब्धियों का देश लंबे समय से इंतजार कर रहा था वे सारे काम हमने दूसरे कार्यकाल में पूरे होते देखे। हम सबने 370 खत्म होते देखा..नारी शक्ति वंदन अधिनियम दूसरे कार्यकाल में कानून बना। अंतरिक्ष से लेकर ओलम्पिक तक, सशस्त्र बलों से संसद तक नारी शक्ति के सामर्थ्य की गूंज उठ रही है। 10 वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में अभूतपूर्व उछाल आया है। सामान्य से सामान्य व्यक्ति को भी रोजगार देने वाला और स्वरोजगार की सबसे ज्यादा संभावनाओं वाला यह क्षेत्र है। 10 वर्ष में एयरपोर्ट दोगुने बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश को लूटा है उसे लौटाना पड़ेगा।

इस दौरान पीएम मोदी ने राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम न सिर्फ अपने घर लौटे, बल्कि एक ऐसे मंदिर का निर्माण हुआ, जो भारत की महान संस्कृति-परंपरा को नई ऊर्जा देता रहेगा।

Related posts

अखिलेश प्रसाद सिंह : मिट्टी, मानुष और मुद्दों के नेता

newsfull

सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव, कई कांग्रेसी भी संक्रमित

newsfull

कांग्रेस का संकट स्वयं कांग्रेस की ही देन है !

newsfull

Leave a Comment