NewsFull
चुनाव/राजनीतिदेशराज्य-शहर

डिंपल को ‘महादेव’ जिताएंगे मैनपुरी!

डिंपल ने केदारेश्वर मंदिर में कराया विशेष रुद्राभिषेक
तमिल के आचार्यों ने कराई पूजा
दक्षिण भारतीय विधि से पूजा अर्चना

मैनपुरी से चुनावी दंगल में ताल ठोक रहीं डिंपल यादव महाशिवरात्रि के पर्व पर महादेव के दरबार में हाजिरी लगाती दिखीं। इटावा यमुना नदी के तट पर निर्माणाधीन केदारेश्वर महादेव के मंदिर में मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव अपने बच्चों और परिवार के लोगों के साथ पहुंची। डिंपल यादव ने केदारेश्वर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक कर पूजा अर्चना की और लोकसभा चुनाव में जीत के लिए प्रार्थना की।

डिंपल यादव अपने परिवार के साथ शुक्रवार देर शाम मंदिर परिसर में पहुंचीं। मंदिर में डिंपल यादव अपने पुत्र अर्जुन यादव और परिवार के साथ परिसर में बने नंदी का सबसे पहले सांसद ने पूजन किया। इसके बाद गर्भ गृह में पूजन अर्चना शुरू की। दक्षिण के ज्योतिर्लिंगों की तर्ज पर बनाए जा रहे इस मंदिर का शुक्रवार देर शाम पूजन कार्यक्रम शुरू किया गया।

दक्षिण भारतीय विधि से पूजा अर्चना कराया गया। सूत्रों के अनुसार, इसके लिए तमिलनाडु से आचार्य आए। मीडिया को इस पूरे कार्यक्रम से दूर रखा गया था।

 

बता दें यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव केदारेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण इटावा सफारी पार्क के सामने करीब दस बीघा भूमि पर करवा रहे है। 2021 से मंदिर का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। डिंपल यादव की पूजा से पहले अखिलेश यादव ने दोपहर एक्स पर श्रद्धालुओं का वीडियो भी जारी किया था। जिसमें लिखा था। ” महाशिवरात्रि पर इटावा में बन रहे ‘श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर’ पर शिवभक्ति की आस्थापूर्ण अनुपम परिक्रमा!

 

मैनपुरी लोकसभा सीट के ताजा सियासी समीकरणों की बात करें तो समाजवादी पार्टी और खासकर अखिलेश यादव का का पूरा फोकस इसी बात पर है कि कैसे भी मैनपुरी की सीट बच जाए। पार्टी को इस बात का बखूबी एहसास है कि पिछली बार डिंपल का बेड़ा सहानुभूति लहर में पार हो गया था, लेकिन इस बार डिंपल की चुनावी नैया वाकई भंवर में फंस सकती है।

Related posts

मणिपुर में फिर हिंसा, चुराचांदपुर में SP ऑफिस पर हमला

newsfull

भागलपुर में बम बनाते समय जबर्दस्त धमाका, 14 की मौत, थानाध्यक्ष सस्पेंड

newsfull

शराब पीने वाले हिन्दुस्तानी नहीं, महापापी हैं- नीतीश कुमार

newsfull

Leave a Comment