बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया (Ayesha Takia) लंबे वक्त से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। हालांकि एक दौर था जब आयशा टाकिया लोगों के दिलो में राज कर रही थी। ‘टार्जन: द वंडर कार’, ‘दिल मांगे मोर’ और ‘वॉन्टेड’ जैसी फिल्मों से आयशा ने लोगों का दिल लूट लिया था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया अपनी खूबसूरती को लेकर आज भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आयशा एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक मॉडल भी रहीं। हालांकि उनका करियर आगे बढ़ता इससे पहले ही उन्होंने खुद को इस ग्लैमर वर्ल्ड से बहुत दूर कर दिया।
फैंस के बीच ‘वांटेड गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस आयशा का जन्म 10 अप्रैल 1986 को मुंबई में हुआ था। आयशा के पिता एक गुजराती हिंदू हैं, जबकि उनकी मां एक कश्मीरी मुस्लिम हैं। आयशा टाकिया ने मुंबई के सेंट एंथनी गर्ल्स हाई स्कूल की पढ़ाई की है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर अब कहां हैं एक्ट्रेस और शादी के लिए क्यों करना पड़ा उन्हें धर्म परिवर्तन।
फाल्गुनी पाठक के वीडियो में आई थी नजर
साल 2000 में आयशा ने फाल्गुनी पाठक के वीडियो गीत ‘मेरी चुनर उड़-उड़ जाए’ में अहम रोल निभाया था, जो बहुत पॉपुलर हुआ। आयशा को उनकी डेब्यू फिल्म ‘टार्जन: द वंडर कार’ के लिए फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू पुरस्कार मिला था। इसके अलावा साल 2006 में आई फिल्म ‘डोर’ के लिए उन्हें युवा विधवा किरदार के लिए काफी सराहा गया था, लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड’ से हासिल हुई थी।
‘सोचा ना था’ होने वाली थी डेब्यू फिल्म
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ये सच है आयशा ने पहले फिल्म ‘सोचा ना था’ में काम किया था, लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने में देरी हुई, जिसके कारण उनकी दूसरी फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ को रिलीज किया गया। आयशा ने हिंदी के अलावा तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। आयशा को PETA India के एक विज्ञापन में देखा गया, जिसके बाद उन्होंने खुद को सार्वजनिक रूप से शाकाहारी घोषित किया।
मनीषा कोइराला के भाई संग जुड़ा नाम
आयशा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो एक्ट्रेसेस के भाइयों को डेट किया है। माना जाता है कि एक वक्त था जब आयशा बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला के भाई सिद्धार्थ कोइराला को डेट कर रही थीं। दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करते थे। हालांकि कभी खुलकर दोनों ने अपने प्यार का इजहार नहीं किया। आयशा टाकिया की नजदीकियां अश्मित पटेल के साथ भी रही थीं। आयशा और अश्मित के अफेयर की खबरों ने भी खूब लाइलाइट बटोरी थीं।
करियर के पीक पर धर्म परिवर्तन कर की शादी
23 की उम्र में अचानक शादी का फैसला लेकर आयशा टाकिया ने हर किसी को हैरान कर दिया था। आयशा टाकिया ने 2009 में फरहान आजमी से शादी की और उनके लिए अपना धर्म भी बदल लिया। फरहान आजमी से आयशा टाकिया का एक बेटा भी है। आखिरी बार साल 2013 में आई फिल्म ‘आप के लिए हम’ में नजर आईं आयशा टाकिया अब पूरी तरह बड़े पर्दे से दूर हो हैं। वो अपनी शादीशुदा लाइफ को एंज्वॉय कर रही हैं। साथ ही साथ सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर करती रहती हैं।